अमित शाह पर्यवेक्षक और मोहन चरण माझी, मुख्यमंत्री, ओडिशा सह पर्यवेक्षक

नई दिल्ली 5 मई 2026

भाजपा के संसदीय बोर्ड ने पश्चिम बंगाल में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु श्री अमित शाह, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार को केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं श्री मोहन चरण माझी, मुख्यमंत्री, ओडिशा सरकार, को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

साथ ही भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने असम में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु श्री जेपी नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री, भारत सरकार को केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं श्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री, हरियाणा सरकार को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

About The Author