संसद में सरकार की हार, महिला आरक्षण बिल गिरा
संसद भवन लोकसभा, नई दिल्ली 17 अप्रैल 2026:
आज संसद में बहु प्रतीक्षित महिला आरक्षण संशोधन बिल “131 वां संविधान संशोधन विधेयक” 2/3 बहुमत से पास न होने की वजह से गिर गया इससे संसद में सरकार की बड़ी हार हुई है.
गृहमंत्री अमित शाह आज संसद में विपक्षी सांसदों के महिला आरक्षण बिल पर जवाब दे रहे थे उन्होंने यह भी कहा कि अगर यह बिल पास नहीं होता है तो महिलाओं का आपको विरोध बर्दाश्त करना पड़ेगा. इसके बाद केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आर्टिकल 368 के तहत संविधान संशोधन विधेयक 131 महिला आरक्षण बिल को संसद में पास होने के लिए पेश किया जिसमें टोटल 528 वोट पड़े बिल के समर्थन में 298 और बिल के विरोध में 230 वोट पड़े जबकि बिल को पास होने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी, इससे यह बिल अपनी पर्याप्त वोट दो तिहाई की संख्या प्राप्त नहीं कर सका और लोकसभा में यह बिल पारित नहीं हो पाया.
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया व्यक्त की कहा कि
संशोधन विधेयक गिर गया।
उन्होंने महिलाओं के नाम पर, संविधान को तोड़ने के लिए, असंवैधानिक तरकीब का इस्तेमाल किया।
भारत ने देख लिया। INDIA ने रोक दिया।
जय संविधान।
