गाजियाबाद-सहारनपुर रूट पर 130 की रफ्तार से दौड़ेगीं ट्रेन

नई दिल्ली: 16.04.2026

रेल अवसंरचना के आधुनिकीकरण और यात्रा समय को कम करने के लिए उत्तर रेलवे ने पाबली खास और मेरठ छावनी रेलवे स्टेशनों पर डबल डिस्टेंट सिग्नल सफलतापूर्वक स्थापित किए। यह उच्चीकरण गाज़ियाबाद–मेरठ–सहारनपुर खंड पर ट्रेनों की गति को 130 किमी/घंटा तक बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

यह परियोजना 15 अप्रैल 2026 को एक महत्वपूर्ण परिचालन उपलब्धि तक पहुंची, जब रेलगाड़ी संख्या 12903 ने शाम 17:36 बजे अप (UP) दिशा में इस उन्नत खंड को सुरक्षित रूप से पार किया, जो नई सिग्नलिंग और इंटरलॉकिंग प्रणालियों के सफल एकीकरण का प्रमाण है।

नॉर्थ रेल्वे के सीपीआरओ हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि  मेरठ छावनी और पाबली खास रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (EI) तथा विजुअल डिस्प्ले यूनिट (VDU) प्रणालियों में महत्वपूर्ण संशोधन किए गए, एवं उच्च गति संचालन सुनिश्चित करने के लिए कुल 90 रूट्स का परीक्षण एवं सत्यापन किया गया.

About The Author