युवा कांग्रेस का असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली, 08 अप्रैल 2026: भारतीय युवा कांग्रेस ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गण जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर वही रोक दिया l
प्रदर्शन के दौरान उदय भानु चिब ने आक्रोश व्यक्त किया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी के विरुद्ध इस्तेमाल की गई अभद्र और घटिया भाषा पूरी तरह निंदनीय, शर्मनाक एवं अस्वीकार्य है, और इसके साथ साथ जिस प्रकार से कल कांग्रेस के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री पवन खेड़ा जी के घर पर असम पुलिस ने छापा मारा क्योंकि उन्होंने सबूतों के साथ हिमंता बिस्वा सरमा और उनके परिवार पर जो भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे है उस पर सवाल उठाए, ये सभी कृत्य एक मुख्यमंत्री की गरिमा के खिलाफ है।
श्री खरगे जी देश के एक वरिष्ठ और लोकप्रिय जन नेता हैं, उनका अपमान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि इस देश के करोड़ों लोगों का भी अपमान है। BJP-RSS कि ये पुरानी आदत है, कि जब-जब कोई दलित नेता सच बोलता है, तब-तब ये उसे अपमानित करने पर उतर आते हैं। यही इनकी विचारधारा है, यही इनका असली चरित्र और चेहरा है। पीएम मोदी की चुप्पी ये साफ दर्शाती है कि हिमंता सरमा की इस भाषा का समर्थन करते है।
उन्होंने आगे कहा कि असम के मुख्यमंत्री श्री पवन खेड़ा जी द्वारा किए गए खुलासों से बौखला चुके है, अपना मानसिक संतुलन खो चुके है, लेकिन अगर उसको लगता है कि पुलिस भेजकर पवन खेड़ा जी को खामोश करा लेंगे, तो वो याद रखे उसकी उल्टी गिनती अब शुरु हो चुकी है, लड़ाई तो अब शुरू हुई है। उन्होंने यह मांग करते हुए कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा की हरकतें बता रही हैं कि वो भ्रष्टाचार करते हुए धर लिए गए हैं, इसलिए फिजूल की बातें करने के बजाए हिमंता बिस्वा सरमा अपने पर लगे हुए आरोपों पर जवाब दें।
प्रदर्शन में IYC के राष्ट्रीय महासचिव विकास चिकारा, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा, हरियाणा युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशित कटारिया, समेत अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे
