भारतीय युवा कांग्रेस ने AI Summit में प्रधानमंत्री के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026: युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ने एग्जिबिशन हाल, भारत मंडपम में प्रदर्शन कर बीजेपी के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है जिससे बीजेपी बुरी तरह से असहज महसूस कर रही है,
भारतीय युवा कांग्रेस ने आज AI Summit में “देश की अस्मिता का सौदा करने वाले Compromised प्रधानमंत्री” के खिलाफ आवाज उठाई और विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि आज AI समिट में भारतीय युवा कांग्रेस के साथियों ने स्पष्ट कर दिया कि देश का युवा अब चुप नहीं बैठेगा। ‘PM is compromised’ ये सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि करोड़ों बेरोजगार युवाओं का आक्रोश है। अमेरिका के साथ यह ट्रेड डील हमारे किसानों और जनता के हितों के साथ खिलवाड़ है, जिससे सिर्फ अमेरिका को फायदा होगा।लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध हमारा अधिकार है और हम युवाओं की आवाज बुलंद करते रहेंगे।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने यह भी कहा कि हम AI Summit के खिलाफ नहीं हैं। हम भारत के हितों के साथ हो रहे समझौते के खिलाफ हैं। जब देश के युवाओं व किसानों का सौदा किया जा रहा हो, भारत विरोधी व्यापार समझौते साइन हो रहे हों, युवाओं को बेरोज़गार रखकर नफरत की राजनीति में झोंका जा रहा हो, तो क्या हम खामोश रहें? यह देश 140 करोड़ नागरिकों का है।
अगर प्रधानमंत्री compromised हों, तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि जनता खामोश हो जाए। हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है। हम सड़कों पर प्रदर्शन करें तो रोक दिया जाता है। IT Rules की आड़ में सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट हटवाई जाती हैं। तो फिर हमारे पास क्या जरिया बचता है?
इस प्रदर्शन से मजबूर होकर बीजेपी के मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय नेताओं ने बचाव में बयान देने को मोर्चा संभाला है
