भारतीय रेल की ऐतिहासिक पहल: नमक लोडिंग के लिए स्टेनलेस स्टील कंटेनरों का इस्तेमाल होगा
नई दिल्ली 11 फरवरी 2026:
अहमदाबाद मंडल के भीमासर–गांधीधाम सेक्शन में भारतीय रेल ने माल ढुलाई के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। नमक के थोक कार्गो के परिवहन के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए कंटेनरों का यहां पहला सफल ट्रायल किया गया है.
कंटेनर के ऊपर 7 × 4 फीट आकार के दो बड़े ओपनिंग दिए गए हैं, जिनसे पूरी तरह मशीनी और सुरक्षित लोडिंग संभव है।
ट्रायल के दौरान प्रति कंटेनर लोडिंग में 15 मिनट से भी कम समय लगा। कुल 28 पोकलेन बकेट्स के माध्यम से प्रत्येक कंटेनर में नमक लोड किया गया.
अनलोडिंग की प्रक्रिया में हाइड्रॉलिक टिपर ट्रक की सहायता से कंटेनर को लगभग 45 डिग्री तक झुकाकर 5 मिनट से भी कम समय में कंटेनर के साइड में दिए गए दरवाज़ों से नमक खाली कर दिया गया।
एक स्टेनलेस स्टील कंटेनर का खाली वजन लगभग 3 टन है, जिससे बड़े पैमाने पर नमक की ढुलाई समय पर और सुचारु रूप से की जा सकती है। इन कंटेनरों के इस्तेमाल से मैनुअल वैगन क्लीनिंग की आवश्यकता समाप्त हो जाती है और किसी प्रकार की कोटिंग की जरूरत भी नहीं रहती। लोडिंग और अनलोडिंग जल्दी होने से वैगनों का टर्नअराउंड समय कम होता है और परिचालन क्षमता बढ़ती है।
