411.96 करोड़ रुपये की राजपुरा बाईपास लाइन को स्वीकृति: रेल राज्य मंत्री

नई दिल्ली, 09 फरवरी 2026 :

रेल मंत्रालय ने उत्तरी रेलवे के सबसे व्यस्त खंडों पर भीड़भाड़ कम करने के उद्देश्य से राजपुरा बाईपास लाइन के निर्माण को रेलवे बोर्ड की अनुशंसा के बाद  मंजूरी दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना की अनुमानित लागत 411.96 करोड़ रुपये है |

उन्होंने आगे बताया कि स्वीकृत कार्य के अंतर्गत न्यू शंभू समर्पित माल गलियारा (DFC) स्टेशन को मौजूदा राजपुरा–बठिंडा लाइन के काउली स्टेशन से जोड़ने हेतु 13.46 किलोमीटर लंबी बाईपास लाइन का निर्माण किया जाएगा। यह रणनीतिक संपर्क भारतीय रेल की “अम्ब्रेला वर्क 2025-26” योजना के तहत नई रेल लाइन परियोजनाओं का हिस्सा है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य वर्तमान में पूर्ण क्षमता पर संचालित हो रहे राजपुरा यार्ड पर दबाव कम करना है।

About The Author