आगरा छावनी रेलवे स्टेशन लॉबी पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
आगरा कैंट 28 जनवरी 2026
27.01.2026 को वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष मदान की उपस्थिति में आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट, सहायक लोको पायलट एवं ट्रेन मेनेजर लॉबी में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र में कार्यरत रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवार तथा यात्रा के दौरान आने वाले यात्रियों को मौके पर ही आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराना था। आज आयोजित शिविर में लगभग 45 लाभार्थियों ने भाग लिया| आगरा मंडल की चिकित्सकीय टीम द्वारा स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छता एवं समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। मौसमी बीमारियों से बचाव एवं कार्यस्थल पर स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई।
इस शिविर का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन में हुआ
