मोदी सरकार कि श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फ़रवरी को हड़ताल की घोषणा
देहरादून13 जनवरी 2026 आज सीटू, इंटक ऐटक के प्रांतीय नेताओं कि बैठक पूर्व केबिनेट मंत्री इंटक के प्रांतीय अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट के वास स्थान पर उनकी अध्यक्षता मे हुई। बैठक का संचालन सीटू के प्रांतीय सचिव लेखराज ने किया।
इस अवसर पर सीटू के प्रांतीय अध्यक्ष महेन्द्र जखमोला, ऐटक के प्रांतीय महामंत्री अशोक शर्मा इंटक के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, सचिव पंकज क्षेत्री, हिमांशु नेगी, विक्टर थॉमस सीटू के उपाध्यक्ष भगवंत पयाल, सीव अभिषेक भंडारी महिपाल नेगी आदि ने विचार रखे।
इस अवर पर वक्ताओ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा 21 नवंबर 2025 को श्रमिक विरोधी चार श्रम सहिताये लागु करने का ऐलान कर दिया है जिसके विरोध मे केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के द्वारा 12 फ़रवरी 2026 को हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया है। जिसको उत्तराखण्ड मे भी सफल किया जायेगा।
इस अवसर पर तय किया गया की मोदी सरकार की इन मजदूर विरोधी चार श्रम सहिताओं को आम मजदूरों के बिच जा कर समझया जाएगा की चार श्रम सहिताये मजदूरों को किस प्रकार से गुलाम बनाएंगी।
वक्ताओ ने कहा की ट्रेड यूनियनो के अस्तित्व का भी सवाल है नए मोटर व्हीकाल एक्ट को समाप्त करने के साथ -साथ सार्वजनिक संस्थानों के निजीकरण, न्यूनतम वेतन 26000/=रु वेतन करने, स्कीम वरकारों को कर्मचारी घोषित करने, पुरानी पेंशन स्कीम लागु करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, संविदा व ठेका कर्मियों को रेगुलर करने सहित विभिन्न मांगो को लेकर यह हड़ताल आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर हड़ताल को सफल बनाने हेतु 25 जनवरी 2026 को राज्य स्तरीय कैनवेशन देहरादून के उत्तरांचल प्रेस क्लब मे 11 बजे से आयोजित किया जायेगा जिसमे विभिन्न यूनियनो के प्रतिनिधि हिस्सेदारी करेंगे।
