आप पार्टी ने हिन्दुओं पर अत्याचार के ख़िलाफ़ बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका
आगरा: 11 जनवरी 2026 को आम आदमी पार्टी जिला आगरा द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर लगातार हो रहे अत्याचार के ख़िलाफ़ बांग्लादेश सरकार का पुतला जिला अध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी के नेतृत्व में पंचकुइयाँ चौराहे पर फूँका गया।
ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ हृदेश चौधरी ने हिन्दुओं का राग अलापने वाली सरकार आज बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचारों को लेकर भी चुप क्यों है।
जिला अध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के विरुद्ध लगातार हो रहे हमले, मंदिरों को निशाना बनाए जाने, महिलाओं और बच्चों के साथ की जा रही बर्बरता तथा भय के माहौल में जबरन पलायन की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक और मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। इससे भी अधिक पीड़ादायक तथ्य यह है कि इन गंभीर घटनाओं के बावजूद भारत की केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अब तक कोई ठोस, प्रभावी और निर्णायक कार्रवाई सामने नहीं आई है।
पुतला फूंकने के बाद हिंदुओं की रक्षा एवं मोदी सरकार के द्वारा किसी भी तरह का कोई ज़रूरी क़दम न उठाने को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश चौहान को सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित माँग करी गई।
1.भारत–बांग्लादेश के सभी व्यापारिक एवं कूटनीतिक संबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त किए जाएं, जब तक बांग्लादेश सरकार हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की ठोस गारंटी नहीं देती।
2.केंद्र सरकार द्वारा बांग्लादेश को दी जा रही बिजली की आपूर्ति पर तुरंत रोक लगाई जाए, क्योंकि भारत के संसाधनों का उपयोग ऐसे देश के लिए नहीं हो सकता जहाँ हिन्दू अल्पसंख्यकों का खुलेआम उत्पीड़न हो रहा हो।
3.अडानी समूह द्वारा बांग्लादेश को दी जा रही बिजली की आपूर्ति पर भी तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि किसी भी निजी या कॉर्पोरेट लाभ के लिए भारत की नैतिक जिम्मेदारियों से समझौता न हो।
4.बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत में जिस प्रकार विशेष अतिथि की तरह संरक्षण दिया जा रहा है, उसके चलते बांग्लादेश में भारतीयों और विशेषकर हिंदुओं के विरुद्ध नफरत और हिंसा को बढ़ावा मिल रहा है। इस विषय पर प्रधानमंत्री को तत्काल कड़ा और स्पष्ट निर्णय लेना चाहिए, जिससे यह संदेश जाए कि भारत किसी भी रूप में हिंदू विरोधी हिंसा का समर्थन या संरक्षण नहीं करता।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष दिलीप बंसल, कपिल वाजपई, अश्वनी शर्मा, कृष्ण गोपाल उपाध्याय, अरुण प्रताप गहलोत कलुआ राम,मोहित अग्रवाल संजय भारती ललित सहानी रमज़ान अब्बास ऋतिक सिंह रामसेवक धाकरे प्रतीश वाघे रणवीर चौधरी नरेश गुप्ता मनोज राम इरफ़ान सैफी, बिट्टू, तरुण भार्गव आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
