एक ही व्यक्ति की फोटो वोटर लिस्ट में 91 जगह – दिल्ली कॉंग्रेस

नई दिल्ली, 23 नवम्बर, 2025 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली राज्य चुनाव आयोग आयुक्त श्री विजय देव को अशोक विहार वार्ड में वोट चोरी और चुनाव आयोग की निष्क्रियता पर एक पत्र लिखकर चिंता व्यवक्त की। जिसकी काॅपी मुख्य चुनाव आयोग को भी भेजी गई है।

पत्र में 65 नम्बर अशोक विहार वार्ड में एक ही व्यक्ति की फोटो बूथ नंबर 13, वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में 91 बार लगाई गई है। इस बूथ में ज्यादातर मजदूर लोग रहते हैं। जिसका सीधा अर्थ यह है कि 90 मजदूर मतदाताओं के वोट देने के अधिकार को साजिश के तहत छीना जाएगा, जो ना सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि लोकतांत्रिक मान्यताओं के भी खिलाफ है। बूथ नंबर 13 में निम्न सीरियल नंबर पर एक ही व्यक्ति की फोटो है सीरियल नंबर 304, 312, 318, 323, 326, 335, 338, 337, 350, 368, 346, 358, 370, 383, 392, 395, 394, 407, 413, 414, 432, 409, 424, 427, 437, 443, 446, 452, 456, 442, 448, 451, 454, 470, 479, 485, 488, 471, 474, 481, 484, 503, 504, 507, 496, 505, 545, 551, 549, 550, 563, 578, 581, 564, 567, 582, 562, 571, 574, 577, 580, 587, 585, 588, 591, 603, 595, 601, 610, 617, 623, 618, 627, 622, 625, 628, 702, 725, 729, 738, 759, 739, 760, 763, 764, 765, 795, 798, 796, 936 और 1105 ।

उन्होंने कहा कि हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी बार-बार वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठा रहें हैं परंतु चुनाव आयोग हर चुनाव में वोट चोरी का फार्मूला अपना भाजपा को वोट जिताने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 12 वार्डों पर उपचुनाव है, जिनके लिए 30 नवम्बर, 2025 को वोटिंग होनी है और हमने एक वार्ड का पर्दाफाश किया है और इस प्रकार की गड़बड़ी दूसरे वार्डों पर भी होने की पूरी संभावना है ।

About The Author