| राष्ट्रपति ने वृंदावन और मथुरा के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दौरा किया |
राष्ट्रपति ने वृंदावन और मथुरा का दौरा किया
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 25 सितंबर, 2025 एक विशेष ट्रेन से नई दिल्ली से वृंदावन उत्तर प्रदेश की यात्रा की।
अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान, उन्होंने वृंदावन और मथुरा के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दौरा किया। राष्ट्रपति ने श्री बांके बिहारी मंदिर, निधिवन, सुदामा कुटी, कुब्जा कृष्ण मंदिर और श्री कृष्ण जन्मस्थान में दर्शन कर और पूजा-अर्चना की।
