भारत का इकलौता सक्रिय ज्वालामुखी बैरन आइलैंड फिर सक्रिय।
नई दिल्ली: भारत का इकलौता सक्रिय ज्वालामुखी बैरन आइलैंड फिर सक्रिय हो गया है।
यह ज्वालामुखी अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के पूर्वी हिस्से में है।
भारतीय नेवी के एक युद्धपोत से एक वीडियो रिकॉर्ड किया गया है जिसमें ज्वालामुखी से लावा और धुंआ निकलते देखा जा सकता है।
बैरन आइलैंड भारत ही नहीं, बल्कि पूरे दक्षिण एशिया का इकलौता सक्रिय ज्वालामुखी है.
